गिरिडीह: अवैध हथियारों से फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद
गिरिडीह: अवैध हथियारों से फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह, 6 जनवरी : झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों से हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से तीन देसी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन, दो मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार बरामद की गई है।घटना 3 जनवरी 2026 की है, जब जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम भूताडीह (भूपतडीह) में 5-6 अपराधियों ने अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की थी। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, जिस दौरान अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग कर दी।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
5 जनवरी की रात जमुआ-देवघर मुख्य सड़क के पास जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार को रोका गया। कार में सवार अपराधी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी सात आरोपियों को दबोच लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने भूताडीह गांव में हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामू साव, विकास साव, रंजीत कुमार मंडल, पंकज यादव, अमित कुमार उर्फ अमित वर्मा, नारायण मंडल और राजू कुमार मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना संभवतः स्थानीय स्तर पर जमीन संबंधी विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि जांच जारी है। गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में दहशत है

















