धनतेरस के अवसर पर बाबा मंदिर प्रबंधन की ओर से सोने और चांदी के सिक्के.
दुमका, शौरभ सिन्हा.
देवघर : धनतेरस के दिन धातु से बने आभूषण या सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है. अगर वह सोने चांदी पवित्र द्वादश ज्योर्तिलिंग से प्राप्त हो तो उसका महत्व दोगुना बढ़ जाता है। देवघर के बाबा मंदिर में इस वर्ष भी धनतेरस पर सोने और चांदी के सिक्के की बिक्री की जाएगी। धनतेरस पर सोने और चांदी के सिक्के की बिक्री होती है।
खास बात यह है कि धनतेरस के दिन लोग इन सिक्कों की खरीददारी प्रसाद के रूप में करते है। इसे बाबा का आशीर्वाद मानकर यादगार के रुप में अपने पास सुरक्षित रखते है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की तरफ से सोने और चांदी के सिक्के की अच्छी खासी खरीददारी की जाती है। बाबा मंदिर प्रबंधन की तरफ से कार्यालय परिसर में काउंटर के माध्यम से सिक्को की बिक्री की जाती है और खरीददारों को इसकी पक्की रसीद दी जाती है। सभी सिक्कों पर द्वादश ज्योतिर्लिंग और बाबा मंदिर की आकृति बना हुआ है, तो हिंदी में बाबा बैद्यनाथ लिखा हुआ है। चांदी के सिक्के तैयार है, अच्छी बिक्री की उम्मीद।
बाबा मंदिर प्रबंधन की तरफ से सोने के 5 और 2 ग्राम के सिक्के जिसकी कीमत 30 हजार और 12 हजार रुपये है, वहीं चांदी के 10 और 5 ग्राम के सिक्के 1 हजार और 500 रुपये की दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दफे मंदिर प्रबंधन को अच्छी खासी बिक्री की उम्मीद है। सोने के सिक्के तैयार।


















