श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर समुद्र मंथन की भव्य झांकी, उमड़ा भक्तों का सैलाब
रांची : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसमें पौराणिक समुद्र मंथन की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस झांकी में देवताओं और असुरों द्वारा शेषनाग को खींचते हुए समुद्र मंथन का दृश्य दर्शाया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झांकी में राधा-कृष्ण को झूले पर और ऋषि-मुनियों द्वारा प्रणाम करते हुए भी दिखाया गया, जिसने आयोजन को और भी मनोरम बना दिया। इसके साथ ही भजन मंडलियों ने राधा-कृष्ण के भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। आयोजन में मां काली के नृत्य और भगवान विष्णु के स्वरूप का प्रदर्शन भी किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया और भक्ति में डूबकर उत्सव का आनंद उठाया।।इस आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह चरम पर था।

















