सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर: 21 मामलों का निपटारा, कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान
गिरिडीह : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के गिरिडीह क्षेत्र में 8 अगस्त 2025 को एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्षनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों, आश्रितों, ठेका श्रमिकों और अन्य हितग्राहियों की लंबित शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिविर में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश सीएमपीएफ, पेंशन, और सेवानिवृत्ति बकाया राशि से संबंधित थीं। इसके अलावा, कुछ शिकायतें नौकरी और सेवा से जुड़े मामलों को लेकर थीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के लिए समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे का आश्वासन दिया गया।
शिविर में श्री गौतम चौधरी, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान) एवं HOD (CPIO), श्री तेजविंदर सिंह, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान), श्री अमित कुमार, वरीय प्रबंधक (E&M), श्री राजवर्धन कुमार, प्रबंधक (कार्मिक), और श्रीमती सुप्रिया भारती, उप-प्रबंधक (कार्मिक) के साथ-साथ श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य कर्मचारियों और हितग्राहियों की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान करना है। प्रबंधन का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

















