झारखंड के राज्यपाल ने ली मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

झारखंड के राज्यपाल ने ली मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Share
Link copied

नई दिल्ली: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार, 8 अगस्त को दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल का दौरा कर राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों और प्रबंधन से रामदास सोरेन के उपचार की प्रगति और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रामदास सोरेन शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हों।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow