हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

Share
Link copied

शराब तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 111 अवैध शराब की बोतल बरामद किया है। बरामद अवैध शराब की कीमत 27 हजार 400 रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह शराब हटिया से खरीदी थी और इसे बिहार ले जा रहे थे। फिलहाल आगे की कार्रवाई को लेकर गिरफ्तार आरोपियों और जब्त अवैध शराब के साथ उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow