Heat Wave:-तपती गर्मी से लोग हुए परेशान कई शहरो में पारा 44 के पार , झारखण्ड के कुछ हिस्सों में आज बादल छाने से मिलेगी राहत
Heat Wave
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
झारखंड के कई शहरों में पारा अब 44 डिग्री के आंकड़े को भी पार करने को बेताब है, तो दूसरी तरफ आज शाम को बादलों का घेरा राज्य के लोगों को बड़ी राहत दे सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने लोगों के जन जीवन को भी प्रभावित किया है, तो आज और कल आसमान में छाए बादल हल्की ठंडक का एहसास करायेंगे।
संताल और कोल्हान प्रमंडल में भंयकर गर्मी की वजह से लू चलने लगी है वहीं सोमवार को गोड़्डा और जमशेदपुर का तापमान 44 डिग्री के आंकड़े को पार करने के लिए बेताब है। जमशेदपुर का पारा 44.1 तक पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ गोड्डा के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गयी है। 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। 24 घंटे में यह 0.2 डिग्री कम है।
कहां कितना तापमान
राज्य के दूसरे जगहों के तापमान की बात करें तो सोमवार को मेदिनीनगर, पाकुड़, देवघर का तापमान 43 डिग्री पार चल रहा है। मेदिनीनगर में 43.8 डिग्री रहा। गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में तापमान 41-42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की गर्म जलवायु से होकर आ रही पश्चिमी हवा के कारण हीट वेव जैसी स्थिति झारखंड में बनी है।
आज मौसम बदल सकता है अपना मिजाज
मौसम विभाग ने आज गर्मी से राहत मिलने की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना जाहिर की है। सुबह से दोपहर के बाद तक रांची समेत कई इलाकों में तेज धूप और लू चलेगी लेकिन शाम होते ही रांची समेत कई शहरों का मिजाज बदल सकता है। शाम होते ही बादल छाने की संभावना जाहिर की गयी है।य़ 21 अप्रैल को राज्य में कई जगहों पर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















