20251227 163642

हॉकी इंडिया अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, रांची में लीग के उद्घाटन मैच के लिए दिया निमंत्रण

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह तथा महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने लोक भवन, रांची में मुलाकात की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर हॉकी इंडिया अधिकारियों ने राज्यपाल महोदय को रांची में 11 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे पुरुष हॉकी इंडिया लीग के रांची लेग के उद्घाटन मैच में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आमंत्रण दिया।

गौरतलब है कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2025-26 का आयोजन 3 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है, जिसमें मैच चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे। लीग का रांची चरण 11 जनवरी से 16 जनवरी तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। इस लीग में आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Share via
Share via