डकरा में मजदूर मसीहा वीर सूर्य देव सिंह की 86वीं जन्म जयंती एवं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के 41वें जन्मदिवस पर भव्य आयोजन
डकरा में मजदूर मसीहा वीर सूर्य देव सिंह की 86वीं जन्म जयंती एवं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के 41वें जन्मदिवस पर भव्य आयोजन
संजय /खलारी
डकरा , 27 दिसंबर : जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय डकरा में आज मजदूरों के मसीहा एवं संघ के संस्थापक वीर सूर्य देव सिंह जी की 86वीं जन्म जयंती तथा संघ के महामंत्री श्री सिद्धार्थ गौतम जी के 41वें जन्मदिवस का संयुक्त रूप से उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश कुमार सिंह (सीसीएल अध्यक्ष एवं सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सूर्य देव सिंह जी ने 1977 में जनता मजदूर संघ की स्थापना कर कोयला मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए जो आधारशिला रखी थी, उसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके दूरदर्शी विचार आज भी प्रासंगिक हैं।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सचिव गोल्डन प्रसाद यादव सहित संघ के सभी क्षेत्रीय एवं परियोजना पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
सेतु बांध सिंह, अजय चौहान, अमिताभ बच्चन,टेक लाल महतो
तूप महतो, टोपा महतो, रामेश्वर यादव, चंदन कुमार
धनंजय, दीपक कुमार, अनिल महतो,वसुमित यादव,वअर्जुन ठाकुर, कृष्ण कुमार, सुधीर चौहान
भूटान चौहान, जितेंद्र चौहान
कार्यक्रम में सूर्य देव सिंह जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा सिद्धार्थ गौतम जी के जन्मदिवस पर केक काटा गया। सभी उपस्थित जनों ने संघ के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी और महामंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी।जनता मजदूर संघ हिंद मजदूर सभा से संबद्ध एक प्रमुख ट्रेड यूनियन है, जो सीसीएल के उत्तरी करणपुरा क्षेत्र में मजदूर हितों के लिए सदैव सक्रिय रहा है। यह आयोजन मजदूर एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बना।


















