आईएएस और आईपीएस का कथित ऑडियो का मामला गूंजा सदन में … देखे वीडियो
आईएएस और आईपीएस का कथित ऑडियो का मामला गूंजा सदन में … देखे वीडियो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये तो होना ही था ! आज झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान दो शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का मुद्दा सदन में गूंजा। भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की फिर अपने वीडियो को अपने एक्स एकाउंट पर डाल दिया। । इस पर संसदीय कार्य सह वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सदन को कहा की जिस ऑडियो रिकॉर्डिंग की चर्चा की जा रही है, सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। अगर यह रिकॉर्डिंग सरकार को उपलब्ध कराई जाती है,तो जाँच कराई जाएगी।
राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला आज मैंने सदन में उठाया और सरकार से इस पर निष्पक्ष जाँच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
हैरानी की बात यह रही कि जिस लीक ऑडियो को पूरा झारखंड सुन चुका है, उसके बारे… https://t.co/OjUgxYkhKH pic.twitter.com/vsan5tjeHe
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 9, 2026
बाबूलाल मरांडी ने सदन में मामला उठाने के बाद उसे अपने एक्स एकाउंट पर टैग भी किया है। उन्होंने में कहा कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के दो अधिकारियों, एक IAS और एक IPS के बीच हुई बातचीत की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग राज्यभर में में घूम रही है उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्डिंग अलग-अलग माध्यमों से लोगों तक पहुंच रही है और पूरे राज्य में घूम रही है। तो यह अजीब बात है अभी तक सरकार के पास इसकी कोई जानकारी क्यों नहीं है
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगले दिन सदन में इसे उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। अगर राज्य के आईएएस और आईपीएस की बाटे सार्वजनिक हो सकती है, विधानसभा अध्यक्ष और विधायकों की बातचीत भी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी व्यवस्था और गोपनीयता पर सवाल खड़े करती हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।
इस दौरान विधायक नवीन जायसवाल समेत कई अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

















