IAS पूजा सिंघल से ED कल करेगी पूछताछ , सम्मन जारी कर बुलाया

IAS पूजा सिंघल से ED कल करेगी पूछताछ , सम्मन जारी कर बुलाया

Share
Link copied

झारखंड सरकार में खान सचिव  पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने IAS पूजा सिंघल को सम्मन जारी किया है । सूत्रों के मुताबिक सम्मन में उन्हें कल यानी 10 मई को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं आया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सीए सुमन कुमार सिंह और अभिषेक झा से पूछताछ के दौरान ईडी को कई ऐसी अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर अब ईडी पूजा सिंघल से पूछताछ कर सकती है।

 

इधर जानकारी यह भी मिल रही है की बदनामी और भ्रष्टाचार के दाग लगने के बाद झारखंड सरकार उन्हें पदमुक्त कर सकती है साथ मे उन्हें निलंबित में करने की प्रक्रिया सरकार अपना सकती है ।संभव है कि 11 मई को कैबिनेट की होनेवाली बैठक से पहले इस पर निर्णय ले लिया जा सकता है।

पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी की टीम ने 8 मई को छापेमारी की और इस दौरान जांच अधिकारियों के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे है। इस दौरान सीए सुमन कुमार के घर से करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये। इसके अलावा उसके दफ्तर से भी लगभग 30 लाख रुपये मिले थे। जबकि लगभग सवा करोड़ की राशि अन्य ठिकानों से बरामद की गयी। इस तरह से ईडी ने अब तक इस मामल में 19.31करोड़ रुपये की बरामदगी कर ली है। इसके बाद सुमन कुमार और पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow