भाजपा लोकतंत्र की लड़ाई नहीं जीत सकती तो धनबल की लड़ाई लड़ती है : हेमंत सोरेन.
Dumka, Shaurabh Sinha.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : हेमंत सोरेन आज प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा लोकतंत्र की लड़ाई में नहीं जीत सकती तो धनबल की लड़ाई लड़ती है। इनका भी दिन जल्दी लदने वाला है इन्तजार किजिए। मुख्यमंत्री आज अपने खिजुरिया स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा लगातार उनके विरुद्ध दिए जा रहे बयानों पर कहा कि आदरणीय रघुवर दास जो बोलते हैं उसके पीछे उनके कई भाव रहते हैं। उनके द्वारा दिए जा रहे बयान उनके आचरण को दर्शाते हैं। इस तरह के बयान आपको कहीं देखने को मिलेंगे तो भाजपा के समूह के पास मिलेंगे। कई बार कुछ बातें जवान से फिसल जाती है।
रघुवर दास पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली बार भी उन्होंने इस तरह के बयान दिए थे लेकिन मैंने अनसुना कर दिया था। रघुवर दास ने मान लिया है कि उनकी भाषा, आचरण बदलने वाले नहीं हैं। समाज में चोर, पुलिस,पाकेटमार,शरीफ,बुद्धीजीवी,लेखक एवं प्रबुद्ध नागरिक होते हैं। रघुवर दास अपने आप को किस जगह रखते हैं यह उनपर निर्भर करता है। भाजपा खेमे में ऐसे गणमान्य ब्यक्तियो की अपार संख्याएं है। रघुवर दास सहित भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा समूह में ऐसे ऐसे लोग हैं जिनमें से कुछ पहले छूरा भोकते है, दूसरे दवा कराते हैं फिर तीसरे लोग ऐसे हैं जो सहानुभूति दिखाते हैं और कुछ लोग बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को अब पूरा देश जान चुका है, पहचान चुका है।

















