बेरमो उपचुनाव में सियासी दलों नें अपनी ताक़त झोंकी .
Bermo, Pankaj Rajput.
बेरमो : बेरमो उपचुनाव का प्रचार अब अपने आखिरी चरण में है. सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है. प्रचार करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर है. बेरमो विस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और यूपीए कैंडीडेट के बीच माना जा रहा है.
इस बीच यूपीए की ओर से शुक्रवार को झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो ने बेरमो में तूफानी दौरा किया एवं लोगों से यूपीए प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की इस दौरान उन्होंने बेरमो एवं दुमका सीट भारी मतो से जीतने की बात कही. कहा कि सरकार गिराकर नई सरकार बनाने की नियत भाजपा की हमेशा से रही है. भाजपा की दोनों सीट जीतने का ख्वाब केवल ख्वाब ही रहेगा.

















