20210221 203657

लगातार डियुटी नहीं मिलने व आर्थिक तंगी से जूझ रहे होम गार्ड जवान आंदोलन की तैयारियों में.

सिमडेगा : होमगार्ड के जवानों को लगातार ड्यूटी नहीं देने व कम मानदेय आर्थिक परेशानी से जूझते हुए होमगार्ड के जवानों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। रविवार को होमगार्ड जवानों की बैठक अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हुई। बैठक मे आंदोलन की रणनीति तय की है। जवानों का कहना है कि रेगुलर डियुटी नहीं मिलने और उचित मानदेय नहीं मिलने से वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जवानों का मांग है कि बिहार के तर्ज़ पर यहाँ भी होम गार्ड जवानों को नियमित वेतन मिले और डियुटी मिले। होम गार्ड युनियन कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता ने कहा कि 01 मार्च को डीसी आवास घेरेंगे और 08 मार्च को विधानसभा के सामने धरना देंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मांगे नहीं मानेगी तो बंदुक उठा कर पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via