भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ग्रामीणों के साथ हुई बैठक.
पलामू, अरुनिष सिंह.
पलामू/मेदनीनगर : आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के ग्रामीणों की बैठक करार, नादगाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता पांकी के अंचल मंत्री बद्रीनाथ सिंह ने किया। ग्रामीणों की बैठक में जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पाया कि सरकार के द्वारा मिलने विधवा, विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन से इस गांव के कई लोग वंचित हैं ऑनलाइन होने के बाद भी ब्लॉक का चक्कर काटना पड़ रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है। वही नादगाद के डीलर के द्वारा ग्रामीणों को 5 केजी के जगह 4 केजी ही चावल दिया जा रहा है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
वहीं दूसरी ओर दलित महिला मैत्री देवी के नाम बहुत पहले मिला बंदोबस्ती पर्चा जो उसके जोत कोड़ में था उसको गांव के दबंग जमींदार के दलाल अवैध कब्जा करने में लगा हुआ है ।भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपतसिंह ने पाया कि किसानों के द्वारा धान का कटनी कर धान घर में रखा गया है लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र नहीं खुलने के कारण किसानों में काफी उदासी है एवं अपना धान वह औने पौने दामों में बेचने को विवश है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार धान क्रय के लिए समर्थन मूल्य तय किया लेकिन समर्थन मूल्य पर धान लेने वाला कोई नही। इसी समर्थन मूल्य को कानूनी जामा पहनाने के लिए पूरे देश के किसान दिल्ली कुछ किए हुए हैं। ऐसी स्थिति में सरकार को हर हालत में फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना चाहिए। बैठक में गनौरी भूइंया, मैत्री देवी, फुलो देवी, हरीमन भुइयां, दशरथ भूइंया, राजेश भूइंया, टूशन मोची, सहित कई लोग उपस्थित थे।


















