Screenshot 2024 0813 142136

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल रांची मोरहाबादी मैदान में

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह को लेकर आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा, उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की अगुवाई में फुल ड्रेस रिर्हसल किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया।प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा द्वारा सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा समारोह स्थल का मुआयना कर शेष आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वायंट ब्रीफिंग भी हुई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल, कार्य एवं दायित्व को अच्छी तरह से समझ लें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों को ससमय कार्यक्रम स्थल लाने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी गणमान्य लोगों को ससम्मान उनके निर्धारित स्थान में बैठायें।

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर समारोह स्थल में प्रवेश न करें, इसका विशेष ध्यान रखें।

मोरहाबादी मैदान मेें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
3. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
4. एसएसबी – एक प्लाटून
5. बिहार पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
8. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
9. जैप-2 – एक प्लाटून
10. रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
11. रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
12. होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
13. एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
14. एनसीसी – एक प्लाटून (ब्वॉयज)

Share via
Share via