IMG 20201106 WA0054

कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर की गयी जांच

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 06 नवंबर 2020 को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रांची श्री विमल कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न 18 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।

04 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
जांच के क्रम में 04 दुकनों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया। जिसके बाद नोटिस देकर दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जिन दुकानों को सील किया गया, उनके नाम निम्न हैं
1. यूनिक लाइट हाउस, बूटी मोड़।
2. मेसर्स लोक प्रिया सेल्स एंड सर्विस, बूटी मोड़।
3. साईं इंटरप्राइजेज, बूटी मोड़।
4. शिवजी मेटल स्टोर, बूटी मोड़।

Share via
Share via