दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील.

Share
Link copied

कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची पवन कुमार ने नगड़ी थाना क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों जांच की।

कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा 26 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।06 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील

जांच के क्रम में 06 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद सभी 06 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया और स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
निम्न दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील

1. भारत मार्केटिंग मॉल नगड़ी
2. यंग लुक सलून नगड़ी
3. सुंदर मेटल स्टोर नगड़ी
4. राम लाल स्वीट्स नगड़ी
5. कोमल स्वीट्स एंड नमकीन नगड़ी
6.रवि शू मार्ट, नगड़ी

उपायुक्त, रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow