कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर की गयी जांच, 03 दुकानों को नोटिस देकर किया गया सील.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रांची श्री विमल कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर बरियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न 12 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।

03 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील

जांच के क्रम में 03 दुकनों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया। जिसके बाद नोटिस देकर उक्त दोनों दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जिन दुकानों को सील किया गया, उनके नाम निम्न हैं

1. अलंकार ज्वेलर्स बरियातू।
2. एक्सप्रेस पेंटिंग इंडिया हार्डवेयर स्टोर बरियातू ।
3. श्री दुर्गा जी भंडार बरियातू।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now