IMG 20201127 WA0038

कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर की गयी जांच.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 नवंबर 2020 को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रांची श्री विमल कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न 21 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की।

जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया। जांच के क्रम में 10 दुकनों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया। जिसके बाद नोटिस देकर दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जिन दुकानों को सील किया गया, उनके नाम निम्न हैं
1. रांची इलेक्ट्रिकल, डेली मार्केट,रांची
2. जी लेदर, डेली मार्केट,रांची
3. अल जन्नत बेकरी, डेली मार्केट,रांची
4. कुर्ता महल, डेली मार्केट,रांची
5. राजू इम्पोर्टेड शू, डेली मार्केट,रांची
6. थाई शू, डेली मार्केट,रांची
7. कशिश शू, डेली मार्केट,रांची
8. रवि ड्रेसेस, डेली मार्केट,रांची
9. मोबाइल कलेक्शन, अमरनाथ काॅम्प्लेक्स
10. आलम टेलीकाॅम, अमरनाथ काॅम्प्लेक्स

Share via
Share via