20210319 201852

रांची के जगरनाथ थाना क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर जांच.

राँची : वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 मार्च 2021 को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची श्री शत्रुंजय कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर जगरनाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर-2 बाजार क्षेत्र में विभिन्न 36 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

04 दुकानों को दिया गया नोटिस
जांच के क्रम में 04 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया। सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिन दुकानों को नोटिस दिया गया, उनके नाम निम्न है
यूनिक जींस कॉर्नर
खुशी टेलीकॉम
फ्लैव्स
सहारा इंडिया परिवार

Share via
Send this to a friend