Jamshedpur: Broad-daylight firing in Jugsalai

Jamshedpur : जुगसलाई में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, बाइक टकराने के विवाद के बाद युवक पर चली गोली

Jamshedpur । जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित धर्मशाला रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बरोदा घाट निवासी शुभम ठाकुर को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक टकराने से शुरू हुआ विवाद, फिर पीछा कर चलाई गोली

बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत बाइक टकराने को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया और आरोपियों ने शुभम का पीछा करना शुरू कर दिया।

शुभम अपनी जान बचाने के लिए धर्मशाला रोड स्थित अपने घर की ओर भागने लगे। इसी दौरान पीछा कर रहे बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

समय रहते सुरक्षित जगह पहुंचा युवक

शुभम जिस शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करते हैं, उसके संचालक उज्ज्वल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुरुआत में मामला सामान्य विवाद जैसा था, लेकिन अचानक स्थिति हिंसक हो गई। उन्होंने कहा कि शुभम समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच गई।

RKDF
advertisement

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आ8रोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now