Lohardaga crime story

लोहरदगा : अपराधियों ने प्रिया स्टोर संचालक की दिनदहाड़े मारी गोली फिर पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश

Lohardaga crime story

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनंद कुमार सोनी 

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार शाम अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कुछ ही देर के अंतराल में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान संचालक शुभम साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके कुछ ही समय बाद जिले के एक पेट्रोल पंप पर भी दो अपराधियों ने लूट का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता के कारण बदमाश वहां अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे शहर में दहशत का माहौल है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक शुभम साहू, पिता सुनील साहू, किसको थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव का रहने वाला था। वह वर्तमान में लोहरदगा शहर के किसको मोड़ के पास रहकर प्रिया स्टोर का संचालन करता था।

दुकान में घुसते ही मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक दुकान के सामने पहुंचे। एक बदमाश बाइक चालू रखकर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा सीधे दुकान के अंदर गया और शुभम साहू पर गोली चला दी। गोली लगते ही शुभम दुकान के अंदर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर निकले, लेकिन तब तक दोनों अपराधी बाइक से फरार हो चुके थे। कई लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि किसी वाहन का टायर फटा है, इसलिए घटना की गंभीरता का तुरंत अंदाजा नहीं लग सका।

RKDF
advertisement

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम साहू को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप पर भी लूट की कोशिश

हत्या की वारदात के कुछ ही देर बाद पतरा टोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी बाइक सवार दो हेलमेटधारी बदमाश पहुंचे और लूट की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और परिस्थिति को देखते हुए अपराधी बिना वारदात को अंजाम दिए मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज

पुलिस हत्या और पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। दोनों घटनाओं में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। लगातार हुई इन दो घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now