येसु मसीह ने बताया कि नफरत से नहीं, प्रेम से ही बदली जा सकती है दुनिया: विधायक भूषण बाड़ा
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : कुरडेग प्रखंड के खरवागढ़ा तथा नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च कोचेडेगा पेरिश में क्रिसमस जयंती मिलन समारोह सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि यीशु मसीह का जन्म प्रेम, शांति, क्षमा और मानवता का संदेश लेकर हुआ था। आज के समय में समाज को सबसे अधिक प्रेम और भाईचारे की आवश्यकता है। यीशु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि नफरत से नहीं, बल्कि प्रेम से ही दुनिया बदली जा सकती है। क्रिसमस केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सेवा और त्याग का पर्व है। हमें गरीब, कमजोर और जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर यीशु के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सिमडेगा जिले के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने प्रार्थना के माध्यम से शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने समारोह को और यादगार बना दिया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष तेलेस्फोर टोप्पो, 20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की एवं गुड्डू खान, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जीशान फिरदोस, नगर उपाध्यक्ष संजय तिर्की, अजय मिंज, सरिता कुजुर, लिली अनीता एक्का, मुखिया उर्मिला कुजूर, सुषमा टोप्पो, फादर बिपिन सोरेंग, फादर बिनिफाश, फादर जोसेफ, सिस्टर धर्म बहनें, होली फैमिली ब्रदर, पादरी सियोन कुजूर, पेरिश सचिव ओलिवर मिंज, कोषाध्यक्ष यिर्मयाह खेस, अध्यक्ष हर्षित तिर्की, कैंडिडेट सराह अमेनिका लकड़ा, बिनीता खाखा, सुमन एक्का, मुक्तिदाता कुजूर, लॉलीना बेक, तरसिया मिंज, एडिशन मिंज, निलेश एक्का, सोनू राजन कुजूर, बिंदुरानी खेस, अनीता बरवा, अनुग्रहित कुजूर, सुशील बाड़ा सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

















