सिमडेगा : मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

सिमडेगा : मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

शंभू कुमार सिंह

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो (सिमडेगा) में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से शुरू हो गया। कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।

शुभारंभ के अवसर पर 251 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से भर गया।

कथा के पहले दिन प्रख्यात कथावाचक एवं व्यास पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. रामसहाय त्रिपाठी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अमृत पान कराया। मुख्य यजमान प्रह्लाद मिश्रा एवं निभा मिश्रा ने पूजा-अर्चना की।<l

व्यास महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण मानव जीवन को सत्य, प्रेम, धर्म और भक्ति के मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य ज्योति है। यह सांसारिक मोह से ऊपर उठकर ईश्वर की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए भक्ति और सत्कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धा से भगवान श्रीकृष्ण की कथा श्रवण से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने भागवत के तीन स्वरूपों – सत्यम्, चैतन्य और आनंद पर विस्तार से चर्चा की तथा ज्ञान-वैराग्य के बिना भक्ति की कल्पना असंभव बताई। महाराज ने कहा कि कितनी भी कठिनाइयां आएं, सच्ची भक्ति से भगवान सदैव साथ रहते हैं और संकटों से उबारते हैं। भक्ति से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

कथा में व्यास पीठ पर मूल पाठक राम सखा जी आचार्य, पूजा आचार्य बांके बिहारी शास्त्री, राजू किशोर शास्त्री, आर्गन प्लेयर अजीत, गायक निलेश एवं तबला वादक प्रदीप ने सहयोग दिया। वैदिक मंत्रोच्चार और संगीतमय भजनों से सभागार भक्तिमय हो उठा। 200 से अधिक भागवत प्रेमियों की उपस्थिति से कार्यक्रम श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत रहा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow