झारखंड (JHARKHAND) सरकार के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोककला जत्रा के दूसरे दिन टुसु का प्रदर्शन किया गया

झारखंड (JHARKHAND) सरकार के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय लोककला जत्रा के दूसरे दिन टुसु का प्रदर्शन किया गया

Share
Link copied

 

JHARKHAND

सांस्कृतिक कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के द्वारा 14 जनवरी कोआयोजित तीन दिवसीय लोककला जत्रा के दूसरे दिन टुसु का प्रदर्शन किया गया जिसमें तकरीबन 25 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम के दूसरी पाली में मंच में मुंडा नृत्य , छ उ नृत्य ,घोड़ा नृत्य , संथाली नृत्य , खड़िया नृत्य ,नागपुरी नृत्य इत्यादि दलों ने अपना नृत्य का कार्यक्रम दिया ।

लोक कलाकारों के द्वारा इस कार्यक्रम में लोक कला को देखने और दिखाने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ । निदेशालय की ओर से यह एक अच्छा प्रयास ताकि लोक कला को जीवित रखा जा सके । सभी लोक कलाकारों ने झारखंड सरकार को धन्यवाद दिया । सरकार यह प्रयास सराहनीय है ।

कार्यक्रम में पद्मश्री मधु मंसूरी हँसमुख मनपुरण नायक देवदास विश्वकर्मा महावीर नायक शरण उराँव विशेष रूप से उपस्थित हुए । निदेशालय के उप निदेशक पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में रहे । उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ जयकान्त इंदवार एवम बंदी उराँव ने दिया ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow