झारखंड विधानसभा बजट सत्र की तिथियां निर्धारित: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा सत्र
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय कर दी गई हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट सत्र 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस सत्र के दौरान राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की नीतियां, विकास योजनाएं और वार्षिक बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत करेगी। सूत्रों के अनुसार, सत्र में कुल 17 कार्यदिवस होंगे। सत्र की शुरुआत 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट और मुख्य वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।
कैबिनेट ने इस सत्र को आहूत करने की स्वीकृति दे दी है। सत्र में विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा, विधेयकों पर बहस और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।
यह सत्र राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जनता से बजट सुझाव लेने के लिए पहले ही “अबुआ दिशोम बजट” पोर्टल और ऐप लॉन्च किया जा चुका है।

















