झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली में अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में लिया हिस्सा

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली में अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में लिया हिस्सा

Share
Link copied

नई दिल्ली: दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन का आयोजन आज से दिल्ली विधानसभा, नई दिल्ली में शुरू हुआ। यह सम्मेलन स्वतंत्रता सेनानी और केंद्रीय विधानसभा के पहले अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल के अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हुए।

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान और विधायी संस्थाओं के विकास में वीर विट्ठलभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वीर विट्ठलभाई पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

झारखंड विधानसभा के चल रहे सत्र के कारण अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सम्मेलन समाप्त होने से पहले अपना व्याख्यान समाप्त कर लिया और आज शाम यात्री सेवा विमान से रांची लौट आए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow