Screenshot 2024 09 30 17 29 40

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कल चंदनकियारी  के चंडीपुर मैदान में कार्यक्रम, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कल चंदनकियारी  के चंडीपुर मैदान में कार्यक्रम को लेकर बोकारो डीसी विजया यादव के नेतृत्व में पूरे जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। जहां झामुमो जिलाध्यक्ष हिरालाल मांझी समेत गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि चंदनकियारी विधानसभा सीट सें पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय रजवार पांच सालों से क्षेत्र के जनताओं के बीच जो मेहनत करते आ रहे हैं। वे मेहनत निश्चित रूप से 2024 के विधानसभा चुनाव में रंग लाएंगी। निश्चित रूप से हमारे मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कमिटी द्वारा विजय रजवार को चुनावी मैदान में उतारेंगे। और चंदनकियारी सीट से झामुमो की कब्जा होगी। कल चंदनकियारी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसभा को सम्बोधित कर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा करोड़ों रूपये की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी हमेशा राज्य के जनता को सौगात देते आ रहे हैं। कल बोकारो जिला एवं चंदनकियारी के लिए ऐतिहासिक क्षण होगी।

 

Share via
Share via