झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिया हिस्सा

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिया हिस्सा

Share
Link copied

नई दिल्ली : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 56वीं बैठक का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। 3 और 4 सितंबर को चलने वाली इस दो दिवसीय बैठक में जीएसटी के टैक्स स्लैब को पुनर्निर्धारित करने और विभिन्न वस्तुओं पर कर निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कर रही हैं, जिसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री या शीर्ष अधिकारी भाग ले रहे हैं।

झारखंड सरकार की ओर से वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर ने इस बैठक में हिस्सा लिया। श्री किशोर ने झारखंड सरकार की नीतियों को साझा करते हुए जीएसटी में आवश्यक बदलावों और राज्यों के राजस्व को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका पर बल दिया। झारखंड सरकार ने हमेशा जीएसटी ढांचे में सुधारों और राज्यों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए हैं।

यह बैठक राज्यों और केंद्र के बीच जीएसटी से संबंधित नीतियों में समन्वय स्थापित करने और देश की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow