भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में नकाबपोश युवकों का फायरिंग का असफल प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में नकाबपोश युवकों का फायरिंग का असफल प्रयास, पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में मंगलवार रात करीब 8 बजे तीन नकाबपोश युवकों ने फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलमेट पहने तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर साइडिंग परिसर में हथियार के साथ घुसे। इनमें से एक युवक बाइक से उतरकर पिस्टल तानते हुए साइडिंग ऑफिस की ओर बढ़ा, लेकिन बाइक पर बैठे अन्य दो युवकों ने शोर मचाकर उसे इशारा किया, जिसके बाद वह वापस लौटा और तीनों मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ का मानना है कि पुलिस की गाड़ी को आते देख बाइक सवार घबरा गए, जबकि अन्य का कहना है कि पिस्टल में तकनीकी खराबी थी या वह लोड नहीं थी। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि ऑफिस की ओर बढ़ते समय कुछ लोग बाहर निकल आए, जिन्हें देखकर नकाबपोश भाग गए।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 जून को भी दो नकाबपोश अपराधियों ने भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग की थी। ताजा घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हालांकि, इस बार नकाबपोशों की नाकामी के कारण एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow