झारखंड की डिजिटल स्वास्थ्य पहल को मिला राष्ट्रीय सम्मान: आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को SKOCH अवॉर्ड 2025

झारखंड की डिजिटल स्वास्थ्य पहल को मिला राष्ट्रीय सम्मान: आयुष्मान आरोग्य लोकेटर को SKOCH अवॉर्ड 2025

Share
Link copied

झारखंड ने डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य की नागरिक-केंद्रित महत्वपूर्ण पहल “आयुष्मान आरोग्य लोकेटर” को प्रतिष्ठित SKOCH अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने वाला है।

यह सम्मान 11 जनवरी 2026 को दिल्ली के इंडिया हेरीटेज सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग झारखंड के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की इस उत्कृष्ट पहल के लिए मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव श्री विद्यानंद शर्मा पंकज एवं उनकी पूरी टीम को यह पुरस्कार मिला। समारोह में ABDM के संयुक्त निदेशक एवं अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे।

आयुष्मान आरोग्य लोकेटर क्या है?

यह एक उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल टूल है, जो आम नागरिकों को उनके आसपास उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रामाणिक और विस्तृत जानकारी आसानी से उपलब्ध कराता है। अब बस एक Google सर्च के माध्यम से यूजर्स स्वास्थ्य केंद्रों/अस्पतालों की फोटो, Google मैप्स इंटीग्रेशन, संपर्क नंबर और उपलब्ध सेवाओं का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

यह पहल स्वास्थ्य उप-केंद्र स्तर तक पूरी तरह मैपिंग कर चुकी है, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और दृश्यता सुनिश्चित हुई है।

इस पहल के प्रमुख लाभ में पारदर्शिता में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाओं तक तेज और आसान पहुंच ग्रामीण इलाकों में समय पर उपचार को बढ़ावा और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और विकसित भारत के विजन के अनुरूप शामिल है।

SKOCH समूह देशभर में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन कर पुरस्कार प्रदान करता है। यह सम्मान झारखंड की डिजिटल स्वास्थ्य पहल की गुणवत्ता और प्रभाव को राष्ट्रीय मंच पर प्रमाणित करता है। यह उपलब्धि झारखंड के स्वास्थ्य विभाग और ABDM टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जो राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow