झारखण्ड में बड़े पैमाने पर हो सकती है बहाली ! Jharkhand Job

झारखण्ड में बड़े पैमाने पर हो सकती है बहाली ! Jharkhand Job

Share
Link copied
Jharkhand Job
रांची : झारखंड सरकार ने वर्ष  2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया था, लेकिन सच्चाई है कि नियुक्ति वर्ष में ही सरकार के  विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की संख्या बढ़ गयी हैं। हेमंत राज्य सोरेन सरकार यदि सभी रिक्त लाख पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करती है, तो बड़े पैमाने पर  युवाओं को सरकारी विभागों में  रोजगार मिल सकता है।
झारखंड सरकार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ही शिक्षा गृह और स्वास्थ  में  2  लाख 91 हजार पद खाली है जबकि हाईकोर्ट में 931 पद खाली है।  वहीँ  विधानसभा में 85 पद रिक्त  पड़े है।  
जबकि सरकार नौकरी देने के लिए ज्यादातर प्राइवेट क्षेत्र को आगे कर रही है लेकिन ख़ुशी की बात है की जल्द ही इन क्षेत्रो में भर्तियां की जाएँगी 
रोजगारों को जॉब देने के उद्देश्य से भर्ती कैम्प लगाया जा रहा है. यह कैम्प 9 और 10 मार्च को सुबह 9 .30 बजे से शाम चार बजे तक रहेगा.  प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में कैम्प लगाया जाएगा. दिनों के इस भर्ती कैम्प में निजी क्षेत्र की चार कंपनियां अपने यहां के 500 पदो नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी. ये कंपनियां पूरे झारखंड के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश में पोस्टिंग देगी. इस भर्ती कैम्प में पूर्व से योजनालय में रजिस्टर्ड उम्मीदवार मिल हो सकते हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें निकटतम योजनालय में रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा भर्ती  के दिन भी उम्मीदवार 10 बजे से 2 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उम्मीदवार को सभी शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाणपत्र की मूल प्रति और उनका जेरोक्स 2 सेट में और बायोडाटा भी 2 सेंट जेरोक्स में लेकर आना होगा, उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना  होगा. श्रम  नियोजन विभाग की ओर से कहा गया है कि यह नियुक्ति निजी क्षेत्र में हो रही है ऐसे में विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। . साक्षात्कार के दौरान कोविड के निर्देशों का पालन करना होगा. दो दिवसीय इस भर्ती कैम्प के पहले दिन श्रीराम पिस्टन एन्ड रिग्स लिमिटेड और केयर एंड होम कम्पनी साक्षात्कार लेगी. श्रीराम पिस्टन एन्ड रिम्स लिमिटेड 100 वर्कशॉप ट्रेनी की नियुक्ति करेगी इंटर साइंस या आईटीआई किये हुए 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. इनकी नियुक्ति भिवडी राजस्थान में होगा. आईटीआई किये हुए उम्मीदवार को 12935 रुपये और नॉन आईटीआई उम्मीदवार को 12635 हजार रुपये वेतन मिलेगा. वही केयर एट होम 20 पदों पर होम नर्सिंग ऐड पोस्ट पर रांची में ही नियुक्ति देगी..

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow