झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को मिली अस्पताल से छुट्टी, ओपन हार्ट सर्जरी सफल

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को मिली अस्पताल से छुट्टी, ओपन हार्ट सर्जरी सफल

Share
Link copied

मधुपुर विधानसभा के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से ओपन हार्ट सर्जरी के बाद छुट्टी मिल गई है। उनकी सर्जरी पूरी तरह सफल रही, जिसके लिए उन्होंने जनता की दुआओं, डॉक्टरों की मेहनत और ईश्वर की कृपा को श्रेय दिया।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि आपके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं ने मुझे नई ताकत दी। मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, श्रीमती कल्पना सोरेन जी, अपने सहयोगियों और मेदांता के डॉक्टरों का तहे-दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

डॉक्टरों की सलाह पर वह कुछ दिन दिल्ली में रहकर पूर्ण स्वस्थ होने के बाद मधुपुर और झारखंड की जनता की सेवा में पहले से अधिक जोश के साथ लौटने का वादा किया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow