झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी और बैद्यनाथ राम विजयी, कांग्रेस के प्रणव झा पराजित

झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी और बैद्यनाथ राम विजयी, कांग्रेस के प्रणव झा पराजित

Share
Link copied

झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी और बैद्यनाथ राम विजयी, कांग्रेस के प्रणव झा पराजित

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

मतगणना के दौरान कुल तीन मतों को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन मतों को होल्ड पर रखा गया है। इन मतों को लेकर चुनाव अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा परिसर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे सदन में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया विधानसभा के कमरा संख्या-42 में आयोजित की गई थी।

मतदान के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम मतदाता के रूप में झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना वोट डाला, जिसके साथ ही मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। परिणाम सामने आने के बाद झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर प्रतिनिधित्व को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब सभी की नजरें निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।