झारखंड में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, रांची में बादल और बूंदाबांदी की संभावना
रांची : झारखंड में आज मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर पड़ रहा है, जिसके कारण रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची में आज का तापमान अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह 05:09 बजे सूर्योदय और शाम 06:39 बजे सूर्यास्त होगा। हवा की गति 7.6 किमी/घंटा रहेगी, और आर्द्रता 79% तक दर्ज की जा सकती है। शहर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
झारखंड के अन्य जिलों की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों से सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।















