झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, अगले कुछ दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, अगले कुछ दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

Share
Link copied

रांची सहित पूरे झारखंड में आज से गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होगी, और रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में 6 मई तक आंधी-बारिश का दौर चला लेकिन अब गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे रांची समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow