रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से राहत

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से राहत

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, गर्मी से राहत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची और पूरे झारखंड में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, राज्य में थंडरस्टॉर्म, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा तक) और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। सप्ताह के पहले भाग में अधिक वर्षा की उम्मीद है, जो सामान्य से काफी ज्यादा हो सकती है।

राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 33-36°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 22-24°C रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे साथ ही बारिश/थंडरस्टॉर्म की संभावना है। दोपहर में गर्मी ज्यादा लग सकती है, लेकिन बारिश से कुछ राहत मिलेगी

पूरे झारखंड के मौसम की बात करें तो (रांची, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू आदि जिलों) में यही स्थिति रहेगी। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी हो सकती है, लेकिन मुख्य रूप से बारिश-आंधी का दौर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तक बारिश की गतिविधि जारी रहने के साथ तापमान 34-37°C के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा के बीच खुले में नहीं रहने की सलाह दी है। खेतों में काम कर रहे किसानों को सतर्क रहने और बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। लेटेस्ट अपडेट के लिए IMD रांची या मौसम ऐप चेक करें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now