20250628 085011

रांची सहित झारखंड में आज का मौसम: भारी बारिश का अलर्ट, रहें सावधान!

झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 2 जुलाई को रांची, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची की मौसम की बात करें तो आज रांची में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 23°C रहने की उम्मीद है। दिनभर बादल छाए रहेंगे, और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वर्षण की संभावना 50% है। वहीं हवा में नमी का स्तर 97% तक रहेगा, जिससे उमस भरा मौसम महसूस होगा।

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है। रांची के कांके में 110.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सिमडेगा में 92.2 मिमी और रामगढ़ में 89 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा, और 2-4 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Share via
Share via