झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक हुई खत्म, धान की खरीद को लेकर लिया गया ये बड़ा फैसला

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक हुई खत्म, धान की खरीद को लेकर लिया गया ये बड़ा फैसला

Share
Link copied

रांची: झारखंड कैबिनेट (Jharkhand cabinet) की बैठक समाप्त हो गई है. इस दौरान मीटिंग में 21 प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. इस बार राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिये बैंक ऋण की मदद ली है. बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक से 1552 करोड़ रुपये ऋण लेने का फैसला किया गया है.

इन्हे भी पढ़े : जनरल बिपिन रावत को बेटियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

इसके बाद किसानों से धान अधिप्राप्ति में राशि से संबंधित दिक्कत नहीं होगी. वहीं, सरकार ने 8 लाख मैट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिये एमएसपी भी तय कर दी गई है. 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow