Jharkhand's Sandipa Kumari shines in a second consecutive match; named 'Player of the Match' at the Youth Hockey 5s Asian Championship.

लगातार दूसरे मैच में चमकीं झारखंड की संदीपा कुमारी, यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप में बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Jharkhand's Sandipa Kumari shines in a second consecutive match; named 'Player of the Match' at the Youth Hockey 5s Asian Championship.
Jharkhand’s Sandipa Kumari shines in a second consecutive match; named ‘Player of the Match’ at the Youth Hockey 5s Asian Championship.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मस्कट में आयोजित यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप में भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने एलीट पूल के मुकाबले में कजाखस्तान को 10-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

इस जीत की नायिका झारखंड के सिमडेगा की संदीपा कुमारी रहीं। उन्होंने मैच में हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल दागे और लगातार दूसरे मुकाबले में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 21 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भी संदीपा ने तीन गोल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया था।

भारतीय टीम की ओर से नौशीन नाज ने चार गोल किए, जबकि पुष्पा मांझी, नीलम टोपनो और किरण एक्का ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच के दौरान भारतीय टीम ने शुरुआत से अंत तक आक्रामक खेल और मजबूत रक्षा का शानदार प्रदर्शन किया।

RKDF
Adv

लगातार चार मैचों में अजेय रहने के बाद भारतीय महिला टीम अब नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रही है और FIH यूथ हॉकी5s वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के अपने लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई है।

भारतीय टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, नीलम टोपनो, श्रुति कुमारी और खिल्ली कुमारी शामिल हैं। झारखंड की बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।

हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने संदीपा कुमारी के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now