20210109 221241

जेजेएमपी नक्सली संगठन से निष्कासित उग्रवादी रियाज की हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार : नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद से निष्कासित उग्रवादी मोहम्मद रियाज की हत्या शनिवार को कर दी गई। पुलिस ने मृतक उग्रवादी के शव को शनिवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के आगे स्थित जंगल से बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए लातेहार एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि मृतक उग्रवादी के शव को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है।

उन्होंने कहा कि मृतक की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि मोहम्मद रियाज झारखंड जनमुक्ति परिषद उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर था। परंतु उसकी गलत हरकतों के कारण संगठन ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उसके बाद से रियाज नक्सलियों के निशाने पर था।

Share via
Share via