20250728 213328

सिमडेगा में सड़क और नाली की अव्यवस्था को लेकर JMM ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा शहरी क्षेत्र में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति से निजात दिलाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नगर इकाई ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है। JMM नगर कमेटी के अध्यक्ष अनस आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सिमडेगा के पर्यटक स्थल केलाघाट जाने वाली सड़क, विशेष रूप से पावर हाउस के निकट मंदिर के पास, गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश के कारण इस क्षेत्र में भारी जलजमाव हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, अल्बर्ट एक्का से समटोली जाने वाली सड़क भी जर्जर हालत में है। इस सड़क पर जगह-जगह जलजमाव की समस्या है, जिससे स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। खराब सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

JMM नगर अध्यक्ष अनस आलम ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सड़क और नाली से संबंधित समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर JMM सिमडेगा नगर उपाध्यक्ष बीरबल महतो, प्रखंड सचिव मिनहाज राजन, और नगर उपाध्यक्ष किशोर केरकेट्टा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share via
Share via