20210326 205938

पत्रकारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला आर्थिक सहायता.

राँची : रांची प्रेस क्लब की पहल पर गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। रांची प्रेस क्लब की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गंभीर रूप से बीमार पत्रकार अथवा उनके परिजन के इलाज में सहयोग करने का आग्रह किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेस क्लब के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी पांच पत्रकारों या उनके परिवार के सदस्य के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किया। मुख्यमं़त्री की ओर से पत्रकार उमेश कुमार सिंह को 75 हजार, शाहीन अहमद के पुत्र के इलाज के लिए एक लाख और प्रदीप कुमार महतो को 50 हजार रूपए का आर्थिक सहयोग किया है।

प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिन्टू कुमार दूबे और संयुक्त जावेद अख्तर ने रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों के परिजन को मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया चेक सौंपा। दोनों ने बताया कि दो अन्य पत्रकार निशिकांत सिन्हा के पुत्र और बालूमाथ के पत्रकार जावेद अख्तर के भाई के इलाज के लिए मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में चेक शीध्र दिया जाएगा।

राँची, रिक्की राज

Share via
Share via