तीन कृषि कानून के विरुद्ध वामपंथी दलों का पूर्व निर्धारित भारत बंद.

तीन कृषि कानून के विरुद्ध वामपंथी दलों का पूर्व निर्धारित भारत बंद.

Share
Link copied

जामताड़ा : तीन कृषि कानून के विरुद्ध वामपंथी दलों का पूर्व निर्धारित भारत बंद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सुबह से ही सड़क पर उतर गए। फतेहपुर थाना अंतर्गत मुर्गाबनी मोड़ पर जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर सड़क अवरुद्ध कर दिया। वहीं जिला मुख्यालय में बंद समर्थकों ने मैं रैली निकाली। पूरे शहर में कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से बंद समर्थन में लोगों से सहयोग की अपील की।

समर्थकों के आंदोलन के कारण वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई है। बड़े वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। हालांकि शहर में आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वहीं झारखंड राज्य किसान महासभा के राज्य सचिव सुरजीत सिन्हा ने कहा कि कृषि कानून को लेकर सरकार आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने को तैयार नहीं है। जहां-जहां चुनाव हो रहा है वहां बीजेपी को उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जामताडा़, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow