20250221 160816

अपहरण किए गए कोयला व्यावसायिक 24 घंटे के अंदर घर पहुंचे परिवार वालों ने खुशी जताई

अपहरण किए गए कोयला व्यावसायिक 24 घंटे के अंदर घर पहुंचे परिवार वालों ने खुशी जताई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पवन गुप्ता
खलारी

चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात अगवा किये गए कोयला व्यवसायी आशिक अली 40 वर्षीय शुक्रवार की सुबह सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। जाहिर है गुरुवार की रात पिपरवार थाना क्षेत्र के न्यू मंगरदाहा निवासी आशिक अली को नकाबपोश हथियार बंद अपराधियों ने अगवा कर लिया था। अपहरण की सूचना पर पूरे कोयलांचल क्षेत्र पिपरवार और खलारी में हड़कंप मच गया।

20250221 160743

मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक झारखंड सरकार के नाकामियों को दर्शाता है : अन्नपूर्णा देवी

सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के खलारी, मैक्लुस्कीगंज और टंडवा की पुलिस द्वारा पुरे क्षेत्र में सघन छापामारी एवं सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा इनपुट के आधार पर ताबड़तोड़ संदिग्धों की धर-पकड़ शुरू हो गई।

रामगढ़ में लव जिहाद का मामले ने पकड़ा तूल, एक समाज की हुई बैठक

कोयला व्यवसायी को बाइक से घर लाया गया
चारों तरफ से पुलिस द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी और दबिश के कारण अपराधियों ने आशिक अली को घर से एक किलोमीटर दूर दामोदर नदी के पास छोड़ दिया। जहां शुक्रवार को कुछ ग्रामीण युवकों की नजर बेसुध पड़े अपहृत पर पड़ी। युवकों द्वारा आनन फानन में अपहृत कोयला व्यवसायी को बाइक से घर लाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण परिजनों द्वारा तत्काल बचरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

Share via
Share via