koderma-love-affair-murder-case-solved

कोडरमा में प्रेम प्रसंग में हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Share
Link copied
koderma-love-affair-murder-case-solved
koderma-love-affair-murder-case-solved

कोडरमा: कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में बंद पड़ी पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग में नरेश की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्या के बाद दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, चौपारण निवासी नरेश ठाकुर 10 अक्टूबर को कोलकाता जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि नरेश का दोस्त और झोलाछाप डॉक्टर सुनील ठाकुर उन्हें इलाज के बहाने अपने क्लीनिक ले गया। वहां उसने कथित तौर पर कीटनाशक से भरा इंजेक्शन देकर नरेश की हत्या कर दी।

हत्या के बाद सुनील ने शव को क्लीनिक में ही बोरे में बंद कर रखा। बाद में मौका मिलने पर शव को बंद पड़ी पत्थर खदान के पास फेंक दिया। 17 अक्टूबर को पुलिस ने खदान से नरेश का शव बरामद किया था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

Durga puja
Advertisement

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद किरण देवी ने चौपारण थाने में नरेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान हत्या की साजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े पहलुओं का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने किरण देवी और उसके प्रेमी सुनील ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या के बाद नरेश का मोबाइल फोन और पर्स अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों सामान बरामद कर लिए हैं।

कोडरमा के एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो धीरे-धीरे हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि किरण देवी और सुनील ठाकुर के बीच वर्ष 2019 से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, नरेश की हत्या के बाद दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।