ranchi-14-year-old-girl-who

रांची: ठाकुरगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आई 14 वर्षीय छात्रा, दाहिना पैर कटकर हुआ अलग

Share
Link copied

बैक मोड़ चौक के पास सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा, गुरुगाई गांव की रहने वाली है छात्रा मिठू कुमारी

रांची। रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैक मोड़ चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्रा मिठू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसका दाहिना पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।

Durga puja
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुगाई गांव निवासी बुतुरू साहू की पुत्री मिठू कुमारी उर्फ मिठू साहू आदिवासी बाल विकास विद्यालय, ठाकुरगांव में नौवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ठाकुरगांव बैक मोड़ चौक के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो (नंबर JH0CJ6266) तेज रफ्तार में रातू से बुढ़मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा हादसे की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।