कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप ; इंडिगो की शिलॉन्ग फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट, यात्रियों को उतारा गया

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप ; इंडिगो की शिलॉन्ग फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट, यात्रियों को उतारा गया

Share
Link copied

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (कोलकाता एयरपोर्ट) पर शनिवार सुबह सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट बजा। शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7304 (या 6E-3074) के टॉयलेट में एक हाथ से लिखा संदिग्ध नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने की धमकी दी गई थी। इस खबर से एयरपोर्ट पर तुरंत हड़कंप मच गया।

फ्लाइट सुबह 9:15 बजे शिलॉन्ग के लिए रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के लैवेटरी (टॉयलेट) में एक पेपर स्लिप मिली, जिसमें लिखा था कि “फ्लाइट में बम रखा गया है” एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को तुरंत विमान से उतार दिया गया (डीबोर्ड किया गया)। जिसने बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग्स और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू की। अब तक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है।

इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के अनुसार तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने भी पुष्टि की कि यह एक बम स्केयर था और सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow