कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल को विदाई दी गई.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : आज डेली मार्केट थाना में डेली मार्केट थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा के द्वारा कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल के ट्रांसफर के बाद आज विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया. विदाई समारोह में लोअर बाजार थाना इंचार्ज सतीश कुमार, हिंदपीढ़ी थाना इंचार्ज, के साथ में डेली मार्केट थाना के पदाधिकारी गण केंद्रीय शांति समिति सदस्य जितेंद्र गुप्ता, हाजी फिरोज और शांति समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, महबूब भाई, शक्ति नारायण सिंह, जुबेर भाई, विक्रम सिंह, संजय सिंह और कई दुकानदार समिति के सदस्य इस विदाई समारोह मौजूद थे.

इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल जी ने सबसे लंबे कार्यकाल तक रहे और सफलतापूर्वक अपने कार्यकाल में उन्होंने अपनें कामों से सबका दिल जीता. उनके जानें के बाद खालीपन महसूस होगा, वे हमारे दिलों में एक स्थान छोड़ गए, और खास करके सबके लिए मुश्किल की घड़ी कोविड-19 के लॉकडाउन के समय उन्होंने अपने कार्य से सभी का दिल मोह लिया, लगातार अपने कामों में लगे रहे. ना लाठी बल का प्रयोग किया और न ही कभी अपनें क्षेत्र की शांति ही भंग होनें दी, वे सभी को साथ लेकर चले ऐसे अफसर को हम सभी रांची वासी सलाम करते हैं. वहीं डीएसपी अजीत कुमार विमल नें भी सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें यहां सभी का सहयोग मिला जिससे वे अपनें काम पर खरे उतरने की कोशिश किया.

















